फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: खेत में पेड़ के नीचे नर कंकाल मिलने से फैली सनसनी

Wed, 06 Jul 2022 04:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में पेड़ के नीचे नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
पेड़ के नीचे मिला नर कंकाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र में मनकहरी व पचखुरा गांव के बीच खेत में पेड़ के नीचे नर कंकाल मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षेत्र के पचखुरा व मनकहरी गांव के मध्य खेत में बबूल के पेड़ के नीचे एक अज्ञात मानव कंकाल मिला है।

विज्ञापन


जो लगभग एक माह पुराना लग रहा है। जिसके मांस को कुत्ते व जंगली जानवरों ने नोच कर खा लिया है। खोपड़ी व हाथ की हड्डियां जानवरों द्वारा अलग कर दी गई है। कंकाल के पास में ही नीले रंग का मटमैला पैंट जिसकी जेब में फटे पुराने कपड़ों के चिथड़े, माचिस व गुटखा की पुड़िया, सफेद रंग की मटमैली कॉलर वाली टी शर्ट व एक गोल गले की हल्के हरे रंग की टी-शर्ट मिली हैं।

थानाध्यक्ष राम आसरे सरोज ने बताया कि कपड़ों के देखने से किसी विछिप्त व्यक्ति का कंकाल लग रहा है। इसके अतिरिक्त पहचान का कोई भी सामान नहीं मिला है। आगे बताया कि ग्राम प्रधान पचखुरा राजेंद्र सिंह यादव की लिखित सूचना पर कंकाल का पंचायत नामा भरकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें