फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना वैक्सीन निराश होकर लौटे लोग

विज्ञापन
काशीराम स्थित अरबन सेंटर में वैक्सीनेशन के लिए लगी भीड़। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में हुए कोविड टीकाकरण में अफरा-तफरी रही। सामाजिक दूरी भूल 15 केंद्रों पर 6772 लोगों ने टीका लगवाया। टीकाकरण के लिए में भेजी गई वैक्सीन की उपलब्धता के सापेक्ष दो गुना से अधिक लोग टीका लगवाने पहुंचे। कुछ केंद्रों में वैक्सीन खत्म होने से लोगों को लौटना पड़ा। कुछ में दोबारा वैक्सीन पहुंचने में घंटों लग गए।
विज्ञापन

टीका लगवाने के लिए सुबह से ही बूथों पर भीड़ लग गई। कांशीराम कालोनी स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टीका लगाने के लिए 300 वैक्सीन भेजी गई। बाद में भीड़ बढ़ने लगी। दोपहर एक बजे तक वैक्सीन खत्म हो गई। टीका लगा रही एएनएम ने टीकाकरण प्रभारी को सूचना दी। फिर 100 डोज भेजी गईं। उसके बाद भी 250 लोग बिना टीका लगवाए ही वापस लौट गए।
अचलगंज में 590, असोहा में 143, औरास में 494, बांगरमऊ में 177, बिछिया में 868 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। फतेहपुर चौरासी में 280, गंजमुरादाबाद में 419 व हसनगंज में 436 लोग टीका लगवाने पहुंचे। हिलौली में 320, मियागंज में 197 व सफीपुर में 421 लोगों को टीका लगा। शुक्लागंज में 414 व सिकंदरपुर सरोसी में 143 ग्रामीण टीका लगवाने आगे आए। सुमेरपुर में 315 व जिला अस्पताल में 1175 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई। सफीपुर में 117, शुक्लागंज में 230 व जिला महिला अस्पताल में 33 लोगों को कोवैक्सीन लर्गाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें