फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: डिप्टी जेलर पर हमला करने वाला एक बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

Mon, 23 Aug 2021 07:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि जेल परिसर स्थित सरकारी आवास से डिप्टी जेलर सिब्ते हसन रूटीन निरीक्षण करने के लिए शनिवार भोर करीब तीन बजे निकले ही थे। तभी उनके आवास के सामने घात लगाए नकाबपोश चार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा में जिला जेल परिसर में डिप्टी जेलर पर हमला करने वाले बदमाशों में से एक शीलू पंडित को पुलिस ने एआरटीओ कार्यालय रोड से सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस को बुलेट बाइक, एक अवैध पिस्टल व तीन कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन


पुलिस हमले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि जेल परिसर स्थित सरकारी आवास से डिप्टी जेलर सिब्ते हसन रूटीन निरीक्षण करने के लिए शनिवार भोर करीब तीन बजे निकले ही थे।

तभी उनके आवास के सामने घात लगाए नकाबपोश चार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी थी। डिप्टी जेलर ने घर के अंदर भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की और हमलावरों की तलाश में जुटी। 
विज्ञापन


पुलिस ने जेल व पीछे के रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए। मोबाइल टॉवर डाटा का फिल्ट्रेशन किया। क्लू मिलने पर सुबह बुलेट सवार शीलू पंडित को गिरफ्तार कर लिया। वह कटरा बल सिंह मोहल्ले का रहने वाला है। डिप्टी जेलर ने 2019 में भी शीलू पंडित पर साथियों के साथ मिलकर हमले का आरोप लगाया था। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। शीलू पंडित पर इटावा कोतवाली में आठ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें