फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से पिता की मौत, सदमे में बेटी बीमार

विज्ञापन
फोटो संख्या 22: सर्वेश पाल (फाइल फोटो) - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। महेवा कस्बे में एक मजदूर की डेंगू से मौत हो गई और एक छात्र बीमार है। उसे परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अब तक डेंगू से जिले के छह लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

मजदूरी कर परिवार पालने वाला सर्वेश पाल दिवाली के दिन बुखार की चपेट में आ गया था। स्थानीय चिकित्सकों से दवा ली, आराम न मिलने पर इटावा के एक निजी चिकित्सक को दिखाया। हालत में सुधार न होने पर परिवार के लोगों ने आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बेटे शिवम ने बताया कि जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। प्लेटलेट्स 12 हजार से कम हो गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पिता की मौत की खबर पर 16 वर्षीय पुत्री शालिनी सदमे से बीमार हो गई, उसे महेवा सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। शालिनी के अलावा सर्वेश के दो पुत्र शिवम (18) व सत्यम (13) हैं।
विज्ञापन

महेवा के मुनुआ शर्मा ने बताया कि 20 वर्षीय पुत्र गोपी शर्मा भी बुखार की चपेट में है। आगरा के अस्पताल में उसे डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं उसका इलाज चल रहा है। गोपी बीएससी का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें