फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसे सब पता है, सबका कर देगा नुकसान: पिता के नाम चिट्ठी लिखकर लापता हुआ नौवीं का छात्र, CCTV खंगाल रही है पुलिस

Fri, 25 Aug 2023 05:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: कल्याणपुर इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि छात्र की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई है। घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक नौवीं का छात्र गुरुवार शाम अचानक लापता हो गया। छात्र की साइकिल और बस्ता कोचिंग सेंटर के पास पड़ा मिला। छात्र द्वारा पिता के नाम लिखी गई चिट्ठी में उसने एक अज्ञात युवक से भय के कारण भागने की बात लिखी है। मामले की जानकारी पर पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

नौरैयाखेड़ा, टिकरा निवासी सुनील कुमार मिश्रा प्रयागराज स्थित एक प्राइवेट आईटीआई में कार्यरत है। उनका बेटा उत्कर्ष मिश्रा पनकी के वीरेंद्र स्वरूप स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है। जो छह माह मां आशा मिश्रा की मौत हो जाने पर अपनी दादी कांती मिश्रा के साथ कल्याणपुर के मिर्जापुर इलाके रहता है।
गुरुवार दोपहर उत्कर्ष कोचिंग जाने की बात कह कर घर से निकला। जिसकी साइकिल व बस्ता मिर्जापुर खडंजा स्थित कोचिंग सेंटर के बाहर पड़ा मिला। जिसकी जानकारी कोचिंग संचालक ने छात्र के पिता को दी। मौके पर पहुंचे छात्र के चाचा अनुज कुमार ने कल्याणपुर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

छात्र की तलाश में लगाई गई हैं टीमें
मामले की जांच में जुटी पुलिस को छात्र के कमरे से पिता के नाम लिखी गई एक चिट्ठी मिली है। जिसमें उसने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पिछले एक हफ्ते से पूरे परिवार का नुकसान करने की धमकी देने व रूपयों की मांग करने की बात लिखी है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि छात्र की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन

मुंह ढककर युवक कर रहा परेशान
छात्र के कमरे से पुलिस को मिली चिट्ठी में लिखा है कि एक व्यक्ति उससे बार-बार रूपयों की मांग कर रहा है। यह व्यक्ति परिवार के सभी सदस्यों के बारे में सब कुछ जानता है। उसने मुझे बैरी बुलाया है। अगर मैं बैरी नहीं गया ,तो वह सब का नुकसान कर देगा। 25 साल का युवक काले कपड़े पहनकर मुंह ढक कर आता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें