फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: शादी से मना करने पर की थी मौसेरी बहन की हत्या, आवेश में आकर कुल्हाड़ी से गले में किए तीन वार

Sat, 10 May 2025 08:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: आवेश में आकर मौसेरी बहन की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल कुल्हाड़ी व मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी मौसेरा भाई हरिशंकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसेरे भाई ने शादी से मना करने पर प्रेमिका मौसेरी बहन की आवेश में आकर कुल्हाड़ी से गले पर वारकर हत्या की थी। आरोपी को वारदात के 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आला कत्ल कुल्हाड़ी व मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
विज्ञापन




बिसंडा थाना क्षेत्र के लौलीटीकामऊ गांव में 10 मई की सुबह प्रियंका (25) की घर के कमरे में गले में कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई थी। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि प्रियंका की सगी मौसी के लड़के हरीशंकर से कुछ महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात का संदेह परिजनों को भी था। हरीशंकर अक्सर प्रियंका से मिलने उसके घर भी आता था। प्रेम प्रसंग के चलते उससे शादी करने की बात कहता था, लेकिन मौसेरा भाई होने के नाते प्रियंका शादी के लिए मना कर देती थी। आठ/नौ मई की रात भी हरिशंकर ने प्रियंका से फोन से बातचीत कर मिलने पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने प्रियंका को दूसरे कमरे में ले जाकर शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया था। इस पर आवेश में आकर उसने पास में ही पड़ी कुल्हाड़ी से प्रियंका के गले में तीन वार किए और मृत समझकर वहां से भाग गया था। सुबह परिजनों ने प्रियंका को खून से लथपथ देखा तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बिसंडा पुलिस ने पुनाहुर गांव निवासी आरोपी हरिशंकर को अतर्रा रोड से गिरफ्तार किया है। उसके पास प्रियंका का फोन भी मिला है। खुलासे में थानाध्यक्ष बिसंडा कौशल सिंह, एसआई वीरेंद्र त्रिपाठी, मोहम्मद अकरम सिद्दीकी आदि शामिल रहे। इस खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमें लगाई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें