फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हानिकारक प्लास्टिक परतों का विकल्प तलाशेगा एचबीटीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। खाद्य पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली हानिकारक और गैर-रीसाइकिल प्लास्टिक की परतों का विकल्प विकसित करने के लिए हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) और क्रिमसन इंक प्राइवेट लिमिटेड मिलकर शोध करेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी के पेंट टेक्नोलॉजी विभाग ने कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है।
विज्ञापन



एमओयू के तहत यूवी क्योरिंग कोटिंग, प्रिंटिंग के ऊपर लगाई जाने वाली सुरक्षात्मक कोटिंग, वाटर बेस्ड कोटिंग और फंक्शनल बैरियर कोटिंग विकसित करने पर विशेष जोर रहेगा। इनका इस्तेमाल कागज, पेपर बोर्ड, कार्टन बोर्ड, एल्युमीनियम फॉयल और फ्लेक्सिबल पैकेजिंग में किया जा सकेगा। नई तकनीकों के जरिये खाद्य पैकेजिंग में प्लास्टिक की नुकसानदायक परतों को कम या पूरी तरह खत्म करने का प्रयास होगा। साथ ही कोटिंग की पानी और ग्रीस से बचाव की क्षमता, गर्मी सहने की क्षमता, प्रिंटिंग की गुणवत्ता और सतह की मजबूती बढ़ाने पर भी काम किया जाएगा।


समझौते के तहत संयुक्त शोध परियोजनाएं, उत्पादों के फार्मूलेशन, प्रयोगशाला परीक्षण, तकनीकी परामर्श और नई तकनीकों को उद्योगों तक पहुंचाने का काम होगा। विद्यार्थियों को कंपनी में औद्योगिक भ्रमण, इंटर्नशिप, प्रशिक्षण, शोध परियोजनाओं और विशेषज्ञ व्याख्यानों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन



एचबीटीयू के कुलसचिव अमित कुमार राठौर ने कहा कि पेंट, कोटिंग, प्रिंटिंग इंक और पैकेजिंग उद्योग की चुनौतियों के समाधान के लिए संस्थान और उद्योगों के बीच सहयोग जरूरी है। क्रिमसन इंक के निदेशक प्रतीक जैन ने कहा कि साझेदारी से उद्योगों की जरूरत के अनुरूप नए उत्पाद और तकनीक विकसित करने में मदद मिलेगी।

पेंट टेक्नोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण मैथानी ने कहा कि एमओयू से विद्यार्थियों और शिक्षकों को औद्योगिक शोध, उत्पाद विकास और तकनीकी नवाचार का अवसर मिलेगा। वित्त नियंत्रक साहित्य कुमार कटियार, प्रो. प्रमोद कुमार, डॉ. राधा सचान, डॉ. दुर्गेश कुमार सोनी और घनश्याम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें