कानपुर। यशोदा नगर स्थित सुनील मार्शल आर्ट अकादमी में सोमवार को कराटे बेल्ट परीक्षा आयोजित की गई। इसमें करीब 50 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। परीक्षकों ने खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, कौशल और अभ्यास का मूल्यांकन किया। प्रदर्शन के आधार पर सभी को उत्तीर्ण घोषित किया गया।
विज्ञापन
मुख्य प्रशिक्षक सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि येलो बेल्ट में इशिका, शिविका, अज्लान, इजना, शनवी, अमर और अर्नव सफल रहे। ऑरेंज बेल्ट में अन्वित और वेदांत, ग्रीन बेल्ट में श्रेयांश और तनुष, ब्लू बेल्ट में मनन मिश्रा, पर्पल बेल्ट में निखिल मिश्रा और अथर्व अवस्थी ने बाजी मारी। ब्राउन बेल्ट में विवान ने सफलता हासिल की। वहीं, अर्पिता मिश्रा, एकांश कश्यप और स्पर्श को ब्लैक बेल्ट दी गई। इस मौके पर अकादमी के उपाध्यक्ष सुमित कश्यप, प्रशिक्षक सिद्धांत श्रीवास्तव, राहुल कटिहार और टीसा श्रीवास्तव ने सफल खिलाड़ियों को बधाई दी।