फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अकीदत और एहतराम के साथ मनाया हजरत अली का जन्मदिन

Sun, 04 Jan 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। कस्बा के गांधी नगर वार्ड स्थित हजरत शेख सादी रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह परिसर में शनिवार को बड़े अकीदत और एहतराम के साथ हजरत अली का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने दरगाह पर हाजिरी देकर दुआएं कीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान महफिल-ए-नात व मनकबत का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर सादिक निजामी ने नात पढ़ते हुए कहा कि तेरह रजब को एक ऐसा मंजर नजर आया, जैसे कोई अर्शे नशीं रूहे जमीं पर नजर आया। उन्होंने आगे कहा कि हजरत अली ने अपने उत्कृष्ट किरदार से दुनिया को सिखाया कि इस्लाम अहिंसा का पैगाम देता है। उनके फैसलों से कोई भी मायूस नहीं होता था, और वह अक्सर आम लोगों के बीच जाकर उनके सुख-दुख की जानकारी लेते थे।
उन्होंने जोर दिया कि हमें हजरत अली के बेहतरीन किरदार से सीख लेकर उनके दिखाए रास्ते पर चलकर सुकून भरी जिंदगी जीनी चाहिए। मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे की दुआओं के साथ इस जश्न का समापन हुआ। कार्यक्रम में नजीर शाह, मसीउल्लाह खान, चांद बाबू, तारिक निजामी, साबू कुरैशी, शाहरुख राइन सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें