फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई राज्यों में होनी थी सप्लाई, पुलिस ने खेला दांव, पांच करोड़ के गांजा संग दो तस्कर पकड़े 

Tue, 28 May 2019 07:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
बरामद किया गया गांजा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई में एसटीएफ व एनसीबी लखनऊ की टीम ने कोटरा पुलिस के साथ मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच क्विंटल गांजा व लोडर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग पांच करोड़ है। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि कोटरा थाना क्षेत्र में बाईपास पर मंगलवार सुबह एसटीएफ लखनऊ व एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) की टीम ने कोटरा पुलिस के साथ मोती लाल पुत्र लखन लाल निवासी बिहारी जी रोड काले महादेव दतिया मध्य प्रदेश व अमूल्या कर्ण पुत्र पांडवा कर्ण निवारी ग्राम चकौली पोस्ट बधोपाली थाना धामा जिला संभलपुर उड़ीसा को गिरफ्तार कर लिया।

जिनके पास से डीसीएम में लदा पांच क्विंटल गांजा बरामद किया। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत पांच करोड़ के आसपास है। एसपी के मुताबिक पकड़े गए तस्करों से पूछताछ में पता चला कि बरामद गांजा उड़ीसा संभलपुर से प्रमोद कुमार नाम के तस्कर से लिया गया था।
विज्ञापन


दोनों तस्करों में से अमूल्या कर्ण चालक है, जो संभलपुर से गाड़ी चलाकर लाया था। पूछताछ में तस्कर अमूल्या ने बताया कि उसे यह माल कोटरा थाना क्षेत्र में पहुंचाना था, जहां बाईपास पर ही कोई व्यक्ति लेने आने वाला था। वहीं गिरफ्तार मोती लाल छत्तीसगढ़ राज्य के जिला विलासपुर के थाना कोटा से भी तीन वर्ष पहले मादक तस्करी में जेल जा चुका है।

पकड़े गए दोनों तस्करों के पुराने आपराधिक इतिहास के बारे में आसपास के प्रदेशों में जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोटरा थानाध्यक्ष विनय दिवाकर, एसटीएफ व एनसीबी टीम लखनऊ व सिपाही राजकमल, विपिन सिंह, जयकुमार आदि रहे। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की भी बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें