महाराजपुर थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि एसटीएफ लखनऊ को सूचना मिली कि हरियाणा से कानपुर होते हुए अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप झारखंड ले जाई जा रही है। सूचना पर आबकारी विभाग व महाराजपुर पुलिस सक्रिय हो गई।
यूपी के कानपुर में अवैध शराब तस्करी का एक नया तरीका सामने आया है। सोमवार को महाराजपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कुलगांव के पास हाईवे से जा रहे लोडर में रखी मशीन के अंदर जांच की तो 102 पेटी हरियाणा की शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने चालक और परिचालक को गिरफ्तार किया है। तस्कर मशीनों के बीच में रखकर शराब की सप्लाई करते थे। महाराजपुर थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि एसटीएफ लखनऊ को सूचना मिली कि हरियाणा से कानपुर होते हुए अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप झारखंड ले जाई जा रही है।
सूचना पर आबकारी विभाग व महाराजपुर पुलिस सक्रिय हो गई। सोमवार दोपहर केआईटी कुलगांव के पास पुलिस ने बैरियर लगाकर पकड़ ली। उसमें बैठे ड्राइवर और हेल्पर ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। गाड़ी में रखे एयर रिसीवर टैंक के अंदर जांच की तो उसके अंदर छिपाकर रखी गई 102 पेटी अवैध हरियाणा की अंग्रेजी शराब बरामद हुई।