फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गिरवी रखे जेवर छुड़ाने जा रहे युवक ने 80 हजार गंवाए, डांट से बचने को रच दी लूट की कहानी, पुलिस ने खोला राज

Sat, 06 Sep 2025 03:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi Crime News: बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में 80 हजार रुपये रास्ते में गिर जाने पर परिजनों की डांट से बचने के लिए युवक ने लूट की झूठी कहानी गढ़ दी। पुलिस जांच में मामला खुलने पर युवक को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में गिरवी रखे जेवर छुड़ाने जा रहे युवक के लगभग 80 हजार रुपये रास्ते में गिर गए। घर में डांट पड़ने के डर से युवक ने परिजनों को लूट की सूचना दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की, तो संदेह हुआ। इसके बाद युवक ने सही बात बता दी। पुलिस ने झूठी सूचना दिए जाने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। शांतिभंग की आशंका में उसका चालान किया गया है।

विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के बरखेरा निवासी गजेंद्र सिंह खेती करता है। पुलिस के मुताबिक गजेंद्र के चाचा महेंद्र पाल सिंह ने बृहस्पतिवार को गेहूं बेचे थे। इससे उन्हें 1.20 लाख रुपये मिले थे। खेती के काम में रुपयों की जरूरत होने पर उन्होंने कुछ जेवर शहर में सिनेमा रोड पर स्थित एक ज्वेलर्स के यहां गिरवी रखे थे। शुक्रवार को उन्होंने गजेंद्र को 80 हजार रुपये देकर जेवर छुड़ाकर लाने को कहा।

पता चलने पर घबरा गया था गजेंद्र
बाइक से निकले गजेंद्र ने इन्हीं रुपयों में से 60 रुपये का पेट्रोल बाइक में डलवाया। इसके बाद सकतपुर में स्थित खाद बीज की दुकान पर बकाएदारी के 6600 रुपये जमा किए। फिर हरदोई जाने को निकला, लेकिन रास्ते में उसके सारे रुपये किसी तरह गिर गए। इसका पता चलने पर गजेंद्र घबरा गया। गजेंद्र इधर-उधर घूमकर रात होने का इंतजार करता रहा। रात होने पर उसने अपने भाई सुशील सिंह को फोन कर लूट की सूचना दी।
विज्ञापन

http://

शांतिभंग की आशंका में चालान

इस पर सुशील ने पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। लूट जैसी कोई घटना का सुराग न मिलने पर गजेंद्र से पूछताछ की गई। कुछ दी देर में उसने सच्चाई बता दी। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि रुपये गिरने पर घर वालों की डांट के डर से उसने लूट की कहानी गढ़ी थी। झूठी सूचना देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें