फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: युवक ने घर में घुसकर बुजुर्ग पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 20 Jul 2024 09:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: युवक ने घर में घुसकर बुजुर्ग पर चाकू से हमला कर दिया। बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी गांव के युवक ने घर में घुसकर बुजुर्ग पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना लाया गया। जहां से हरदोई रेफर कर दिया गया। हरदोई में प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पूरे मामले में बुजुर्ग की बेटी की तहरीर पर पड़ोसी गांव के युवक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग घर में अपनी बेटी के साथ था। इसी दौरान टिकारी निवासी संदीप घर में घुस आया। किशोरी से अभद्रता करने लगा। मना करने पर किशोरी के पिता पर चाकू से वार कर दिया। किशोरी का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घटना को लेकर चर्चा है कि संदीप की नजदीकियां बुजुर्ग की बेटी से थीं, लेकिन पिछले कुछ माह से दोनों में बोलचाल बंद थी। शनिवार को संदीप फिर से वहां गया तो विवाद के बाद उसने बुजुर्ग पर चाकू व धारदार हथियार से हमला कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें