फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: सावन से पहले दो मंदिरों के ताले तोड़कर 10 घंटे चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

Sat, 20 Jul 2024 07:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: माधौगंज कस्बे में सावन से पहले दो मंदिरों के ताले तोड़कर चोरी की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
लोगों से पूछताछ करते सीओ सुनील कुमार शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में माधौगंज कस्बे के दो मंदिरों के ताले तोड़कर एक क्विंटल से अधिक वजन के 10 घंटे चोरी हो गए। घटना का पता चलने पर श्रद्धालु आक्रोशित हो गए। मौके पर पहुंचे सीओ ने पुलिस टीम के साथ जांच की। जल्द ही घटना का खुलासा करने का भरोसा भी श्रद्धालुओं को दिलाया। माधौगंज कस्बे के पटेलनगर पश्चिमी में प्राचीन बूढ़ेबाबा मंदिर है।
विज्ञापन


मंदिर की देखरेख करने वाले बुद्ध प्रकाश गुप्ता शनिवार सुबह जब मंदिर खोलने गए तो मंदिर के गेट पर बंधा लगभग 51 किलो वजन का घंटा गायब मिला। मंदिर के गर्भग्रह में लगे 50 किलो वजन के छह घंटे भी गायब मिले। परिसर के पास ही स्थित हनुमान मंदिर से भी लगभग 15 किलो के तीन घंटे गायब मिले। दो मंदिरों से बड़ी संख्या में घंटे चोरी हो जाने की सूचना पर श्रद्धालुओं की भीड़ मौके पर लग गई। जानकारी पर सीओ बिलग्राम सुनील कुमार शर्मा और माधौगंज के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों से जानकारी कर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। घटना का खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच को भी मौके पर भेजा गया। इससे पहले बीते सोमवार को पटेलनगर पूर्व के बड़े मंदिर से भी घंटा चोरी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें