फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: लॉकडाउन के बीच मंदिर की चौखट पर हुआ प्रसव, पति के साथ साइकिल से सीएचसी जा रही थी महिला

Sun, 29 Mar 2020 12:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
प्रसव के बाद बच्चे को संभालती संतोषी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई के बिलग्राम में लॉकडाउन के बीच शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर पति के साथ साइकिल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही महिला का प्रसव रास्ते में एक मंदिर के निकट हो गया। मंदिर के निकट रहने वाले वाली महिला ने प्रसव कराया।
विज्ञापन


बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महमूदनगर निवासी राम नरेश की पत्नी प्रेमा देवी गर्भवती थी। शनिवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर रामनरेश अपनी पत्नी को साइकिल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम जा रहे थे।

बिलग्राम कस्बे में बाबा विश्वनाथ मंदिर के बाहर गर्भवती पत्नी को बैठाकर रामनरेश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की मौजूदगी की जानकारी करने चले गए । इसी दौरान प्रेमा देवी को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी और वह चिल्लाने लगी।
विज्ञापन


मंदिर के पड़ोस में ही रहने वाली संतोषी गुप्ता पत्नी वेद प्रकाश गुप्ता  आवाज सुनकर घर से बाहर निकलीं और महिला को देखा । आनन फानन ही संतोषी ने चादर बांधकर आड़ में महिला का प्रसव कराया।

बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस से जच्चा बच्चा को अस्पताल भेज दिया गया। सीएचसी के फार्मासिस्ट अनिल अवस्थी ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें