फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरप्रांतों से लौटे 7,047 लोगों की जांच रिपोर्ट सामान्य, 16 टीमें कर रहीं बाहर से आने वालाें की जांच

Sat, 28 Mar 2020 11:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
कन्नौज में कोरोना से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तहसीलवार 16 टीमों को लगाया है। अब तक गैरप्रांतों से लौटे 7,047 लोगों की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट सामान्य पाई गई है। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में संचालित सामुदायिक रसोई के माध्यम से बाहर से आने वालों, गरीबों व जरूरतमंदों को लंच पैकेट का वितरण किया जा रहा है। 
विज्ञापन


शनिवार को छिबरामऊ में 1650, तिर्वा में 250 व कन्नौज तहसील में 725 समेत कुल 2625 लोगों को भोजन करवाया गया। सामूहिक रसोई के संचालन में शहर के उद्योगपति समेत गणमान्य लोगों ने भरपूर सहयोग किया है।

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन से संबंधित कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों का तुरंत निस्तारण किया जा रहा है। जिले में स्थापित चार कंट्रोल रूम में कुल 74 शिकायतें आईं। जिला स्तर पर 29, तहसील कन्नौज में 9, तहसील तिर्वा में 5 व तहसील छिबरामऊ में 31 शिकायतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें