फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: सर्राफा व्यापारी से लूट का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल, ये सामान हुआ बरामद

Wed, 06 May 2026 10:07 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: टड़ियावां पुलिस ने सर्राफा लूट के फरार 25 हजार के इनामी को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। बदमाश के पास से लूट के जेवर, अवैध असलहा और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। मामले में अन्य छह आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी और जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में टड़ियावां पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी बदमाश प्रियांशु त्रिवेदी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। शातिर तीन अप्रैल को सर्राफा व्यापारी सर्वेश रस्तोगी के साथ हुई बड़ी लूट की घटना में शामिल था। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, तीन अप्रैल 2026 को सर्राफा व्यापारी सर्वेश रस्तोगी निवासी गोपामऊ अपने पुत्र के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। बाजार पुरवा के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनकी मोटरसाइकिल रुकवाकर डिग्गी में रखा बैग लूट लिया था। बैग में सोने-चांदी के आभूषण और करीब 1.5 लाख रुपये नकद थे।

Trending Videos

पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी
मामले में थाना टड़ियावां पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में कई टीमें गठित की गई थीं। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में 5-6 मई की रात बर्रा तिराहे के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

http://



ये सामान हुआ बरामद

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रियांशु त्रिवेदी निवासी ग्राम बहादुरपुर लहरपुर, सीतापुर के रूप में हुई। उसके पास से 315 बोर तमंचा, कारतूस, दो जोड़ी झाले और चार अंगूठियां बरामद हुईं। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें