फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: संडीला लायंस पब्लिक स्कूल में अज्ञात गैस का रिसाव, 13 छात्र चपेट में…एक की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर

Thu, 20 Nov 2025 11:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: संडीला लायंस पब्लिक स्कूल में अज्ञात गैस रिसाव की चपेट में आने से 13 छात्र प्रभावित हो गए। इसके बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और गंभीर हालत वाले एक छात्र को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
स्कूल परिसर में अज्ञात गैस रिसाव की जांच करते अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में कोतवाली क्षेत्र के संडीला लायंस पब्लिक स्कूल में अचानक अज्ञात गैस का रिसाव होने से लगभग 13 छात्र इसकी चपेट में आ गए, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल शिक्षकों ने आनन-फानन में सभी प्रभावित छात्रों को प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

यहां उन्हें आईसीयू में रखा गया, लेकिन एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है। सूचना पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया, सीओ संतोष कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी और फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। फायर स्टेशन की टीम द्वारा गैस रिसाव के कारणों की जांच की जा रही है, ताकि हादसे की सही वजह का पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें