फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: गंगा से निकली झील में मछली पकड़ने गए चाचा भतीजे की डूबकर मौत, मचा कोहराम

Wed, 18 Sep 2024 06:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: गंगा से निकली झील में मछली पकड़ने गए चाचा भतीजे की डूबकर मौत हो गई। घटना मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर हर्रैया की है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर हर्रैया गांव में पुलिया के पास मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल के पास पारिवारिक चाचा-भतीजा झील में डूब गए। लगभग साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद चाचा का शव और 12 घंटे की मशक्कत के बाद भतीजे का शव बरामद किया गया। दोनों शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शाहपुर हरैया निवासी राम निवास (40) खेती करते थे। इन दिनों गंगा में पानी बढ़ा हुआ है। गंगा से एक झील माधौगंज के गौरा होते हुए शाहपुर हर्रैया तक जाती है। गंगा में पानी बढ़ने पर इस झील में पानी आ जाता है। इस झील में अलग-अलग जगहों पर लोगों ने मछली पकड़ने के लिए जाल लगा रखे हैं। मंगलवार दोपहर राम निवास पारिवारिक भतीजे आदेश (14) के साथ गांव में पुलिया के पास लगाए गए जाल को देखने गए थे। इसी दौरान दोनों झील में डूब गए।

घटना का पता तब चला जब कुछ लोग उन्हें खाना देने के लिए गए। काफी मशक्कत के बाद रात आठ बजे राम निवास का शव निकाल लिया गया, जबकि बुधवार की सुबह आदेश का शव भी बरामद हो गया। राम निवास के परिवार में पत्नी मीना और तीन बच्चे हैं। आदेश जफरपुर मढि़या गांव स्थित एक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें