फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: ऑटो को ओवर टेक करने में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता पुत्र की मौत

Mon, 07 Oct 2024 06:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता पुत्र की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहारम मच गया।
विज्ञापन
शैलेंद्र व कार्तिक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापनगर-संडीला मार्ग पर ऑटो को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार पिता पुत्र की मौत हो गई, एक रिश्तेदार घायल हो गया। चालक ट्रक मौके पर छोड़ कर भाग निकला। घायल को सीएचसी से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। टड़ियावां थाना क्षेत्र के नारापुरवा मजरा अहिरोरी निवासी शैलेंद्र (25) दिल्ली में मजदूरी करता था। चाची की तबीयत खराब होने की जानकारी पर वह रविवार को ही दिल्ली से घर आया था।

विज्ञापन


सोमवार को वह अपने बेटे कार्तिक (5) और समथरी निवासी ममेरे भाई सुशील (28) के साथ बाइक से अपनी ससुराल बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के लोध गढ़ी गांव जा रहा था। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में प्रतापनगर-संडीला मार्ग पर झरोइया के पास विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो को ओवरटेक करते हुए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में घुस गया।

विज्ञापन

कार्तिक और शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुशील गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने सुशील को पुलिस की मदद से सीएचसी कोथावां भेजा। यहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश राय ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें