फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, सात कांवड़िये घायल

Mon, 19 Aug 2024 07:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कन्नौज मार्ग पर जलालपुर गांव के पास रविवार आधीरात के बाद कांवड़ियाें से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। घटना में सात कांवड़िये घायल हो गए। इन सभी को पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी बिलग्राम भेजा गया। इनमें से दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सांडी थाना क्षेत्र के मौधा गांव से कुछ लोग रविवार की रात कांवड़ लेने ट्रैक्टर-ट्राॅली से मेंहंदीघाट जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्राॅली में लगभग 24 लोग सवार थे। बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर जलालपुर आईटीआई के पास अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। घटना में ट्राली पर सवार दुर्गेश पांडेय (28), अनीत कुशवाहा (29), श्यामवीर (26), श्याम सिंह (18), रितिक (25) ख्रामवीर (25), दिलीप (32) घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची यूपी 112 की पुलिस टीम ने एंबुलेंस से इन सभी को सीएचसी बिलग्राम भेजा। बिलग्राम सीएचसी से अनीत और दुर्गेश पांडेय को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बिलग्राम कोतवाल अनिल यादव ने बताया कि मामूली घायल कांवड़ियां प्राथमिक उपचार के बाद मेहंदीघाट की ओर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें