फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं: बहन से राखी बंधवाने जा रहे इकलौते भाई की दुर्घटना में मौत

Mon, 19 Aug 2024 07:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: बहन से राखी बंधवाने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गोविंद सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा बंधन पर बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। कन्नौज जिले के ठठिया निवासी गोविंद सिंह (35) तिर्वा मेडिकल काॅलेज में संविदा पर चतुर्थश्रेणी कर्मी (चपरासी) थे। उसकी बहन सरोज का घर बेनीगंज में है। सोमवार को रक्षाबंधन होने पर रविवार की शाम वह बाइक से बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे थे। बघौली के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


घटना में गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी कछौना पहुंचाया। यहां से चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात गोविंद ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सोमवार को शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

परिवार में पत्नी और एक पुत्री है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि घटना बघौली के पास हुई थी। दुर्घटना करने वाले वाहन के बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश बघौली पुलिस को दिए गए हैं। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें