फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: सीएम की जनसभा से पहले मिले तीन निष्क्रिय हैंड ग्रेनेड, मिट्टी के नीचे दबे डिब्बे में रखे थे

Sun, 05 May 2024 11:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा से पहले पचदेवरा में तीन निष्क्रिय हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
निष्क्रिय हैंड ग्रेनेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शाहाबाद में आने से तकरीबन 18 घंटे पहले पचदेवरा थाना क्षेत्र के कौंधी गांव में तालाब के किनारे रविवार शाम एक डिब्बे में तीन हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई। आनन-फानन पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। बम निरोधक दस्ते के पहुंचने पर पता चला कि तीनों हैंड ग्रेनेड निष्क्रिय है और काफी पुराने हैं।
विज्ञापन


पचदेवरा थाना क्षेत्र के कौंधी गांव के पास एक तालाब के किनारे स्थित बाग में कुछ बच्चे आम तोड़ने के लिए रविवार शाम गए थे। इसी दौरान बच्चों को मिट्टी में एक पुराना डिब्बा नजर आया। इस पर बच्चों ने मिट्टी से खोदकर डिब्बा निकाल लिया। डिब्बे को खोलकर देखा तो उसमें हैंड ग्रेनेड थे। कुछ ही देर में इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और कुछ जागरूक लोगों ने इसकी जानकारी पचदेवरा के प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र पांडे को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों हैंड ग्रेनेड कब्जे में ले लिए और उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद हरदोई से बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि हैंड ग्रेनेड निष्क्रिय हैं और काफी पुराने हैं। हालांकि पुलिस पूरे मामले में ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि काफी पुराने हैंड ग्रेनेड हैं और मिट्टी में एक डिब्बे में दबे हुए थे। स्थिति सामान्य है। कहीं कोई तनाव या चिंता की बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें