फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का 'अंतिम मिलन': एक ही पेड़ पर लटके मिले प्रेमी-युगल के शव, एक ही जाति के थे, पास-पास ही थे घर, जांच जारी

Sun, 28 Jun 2026 04:24 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi Suicide Case: हरियावां क्षेत्र में एक प्रेमी युगल के शव पेड़ पर लटके मिले। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Hardoi Suicide Case - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई  जिले में हरियावां थाना क्षेत्र के बेला गांव में रविवार सुबह फिर प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। गांव के पास स्थित एक पेड़ पर युवक और किशोरी के शव एक साथ फंदे से लटके मिले। शवों को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवक और किशोरी गांव के ही रहने वाले थे और उनके घर भी आसपास ही थे। दोनों एक ही जाति के थे और काफी समय से एक-दूसरे को जानते थे।

पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे
रविवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले, तो उन्होंने पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे गांव में कोहराम मच गया। पुलिस की जांच जारी घटना की सूचना पाकर हरियावां थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में खुदकुशी का मामला
पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग में खुदकुशी का मामला लग रहा है, लेकिन हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें