पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा काे राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। लखनऊ के लोक भवन में बृहस्पतिवार को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधीक्षक को पदक लगाते हुए प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। वर्ष 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार मीणा फर्रूखाबाद, शाहजहांपुर और सोनभद्र में भी पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं।
उनकी गिनती स्वच्छ छवि के ईमानदार अधिकारियों के रूप में होती है। बिना किसी दबाव के कार्य करने की उनकी शैली उन्हें जनता में भी लोकप्रिय बनाती है। उन्हें सम्मानित किए जाने की जानकारी पर उनके मातहतों और पुलिस कर्मियों ने गर्व जताते हुए खुशी जताई। लखनऊ में पदक लगाए जाने के दौरान पुलिस महानिदेशक राजीवकृष्ण और अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद भी मौजूद रहे।