फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: जिला पंचायत अध्यक्ष पर टिप्पणी में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 01 Oct 2026 09:36 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती के खिलाफ की गई कथित जाति सूचक टिप्पणी के मामले में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली और उनके सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अनुसूचित जाति उत्पीड़न और आईटीएक्ट की धाराओं में शहर कोतवााली में मामला दर्ज किया गया है। संडीला के सब्जीमंडी निवासी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला संयोजक रवि बाल्मीकि ने शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


इसमें बताया कि सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली का एक वीडियेा साेशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा के लिए कथित रूप से जाति सूचक, अपमानजनक, महिला गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की गई है। इस टिप्पणी से अनुसूचित जाति के लोगों की भवनाएं आहत हुई हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली को नामित करते हुए उनके सहयोगियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें