फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: परीक्षा ड्यूटी छोड़ लखनऊ में थे सेक्टर मजिस्ट्रेट, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 10 Mar 2025 11:47 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में कॉपियां लिखवाए जाने के मामले में एसटीएफ की कार्रवाई के बाद नई परतें खुल रही हैं। नया खुलासा शुचितापूर्ण परीक्षा कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जिन सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी गई थी वह परीक्षा वाले दिन लखनऊ में थे। ड्यूटी में लापरवाही और कर्तव्यों का पालन न करने पर डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश उपाध्याय के खिलाफ कछौना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच बघौली पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


लखनऊ एसटीएफ ने शुक्रवार को केंद्र व्यवस्थापकों के मकानों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं को सॉल्वरों से लिखवाते समय पकड़ा गया था। यह कार्रवाई डीएम के स्तर से बनाए गए सेक्टर संख्या-22 के अंतर्गत आने वाले जगन्नाथ सिंह इंटर कॉलेज कटियामऊ गढ़ी और जय सुभाष महाबली इंटर कॉलेज दलेलनगर में हुई थी। इस सेक्टर के लिए डीएम ने नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश उपाध्याय को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया था। मजिस्ट्रेट के रूप में संबंधित केंद्रों पर परीक्षा को शांतिपूर्ण और शुचिता के साथ कराने की जिम्मेदारी राजेश उपाध्याय को सौंपी गई थी।

एसटीएफ की कार्रवाई के बाद डीएम एमपी सिंह ने सेक्टर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी के बारे में पता किया तो मालूम हुआ कि अधिशासी अभियंता परीक्षा केंद्र छोड़कर लखनऊ में थे। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि उप्र सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण अधिनियम-2024 और बीएनएस की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें