फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: घर के बाहर टहल रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 10 Mar 2025 10:53 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: घर के बाहर टहल रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना मल्लावां के गंज जलालाबाद की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गंज जलालाबाद निवासी सगीर (55) की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। वह खेती करते थे। परिजनों का कहना है कि रविवार देर रात सगीर घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान आए दो लोगों ने उन्हें गोली मार दी। गंभीर हालत में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां ले गए।
विज्ञापन


विज्ञापन

यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक सगीर के मकान के पड़ोस में स्थित एक मकान के कमरे में एक कारतूस मिला है। खून पोछे जाने के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें