छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तैनात हरदोई के सीआरपीएफ जवान की गोली लगने से मौत हो गई। जवान की मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंसूरनगर निवासी रूपेश नंदन (25) पुत्र स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद सीआरपीएफ में जवान था।
इन दिनों उसकी तैनाती छत्तीसगढ़ के बीजापुर में थी। परिजनों के मुताबिक रविवार देर शाम सीआरपीएफ के अधिकारियों ने मोबाइल पर रुपेश की मौत गोली लगने से होने की जानकारी दी। कैंप में ही तीन गोली लगने की जानकारी दी गई। मृतक के बड़े भाई पुष्पेंद्र के मुताबिक अफसरों ने बताया कि रूपेश ने खुदकुशी की है ,हालांकि परिजन खुदकुशी की बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। रुपेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।