फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: कोहरे का कहर; रोडवेज बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, आठ घायल…पांच गंभीर हालत में रेफर

Thu, 25 Dec 2025 10:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: हरपालपुर में घने कोहरे के कारण रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत में आठ लोग घायल हुए हैं। इनमें पांच गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Hardoi Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव-कटरा हाईवे मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह घने कोहरे के बीच रोडवेज बस की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत गई है। इससे रोडवेज बस में सवार चालक और परिचालक समेत आठ सवारी घायल हुई हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया गया है। वहां से पांच लोगों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। दिल्ली से हरदोई जा रही राज्य परिवहन निगम की बुद्ध विहार डिपो की रोडवेज बस में ड्राइवर कंडक्टर के अलावा 22 सवारियां मौजूद थीं।  बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे उन्नाव-कटरा मार्ग पर रोडवेज बस जैसे ही लमकन गांव के पास पहुंची।

विज्ञापन

घने कोहरे के कारण बस की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। बस चालक मनोज सिंह (30) पुत्र किशन सिंह, परिचालक विनोद (40) पुत्र राजकुमार निवासी किशनपुर कॉलोनी रामघाट रोड अलीगढ़, दयावती (34) पत्नी संजय निवासी डाभा बिलग्राम, उमेश (40) निवासी शिवराजपुर सवायजपुर, नीलम (36) पत्नी विनोद निवासी लोनी गाजियाबाद, अनिल (38) पुत्र सीताराम निवासी बंधनिया सुरसा, सुनीत सिंह (35) पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी मलवा अखवेलपुर सांडी, विनोद (38) पुत्र रामगोपाल निवासी सथरा सुरसा घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी हरपालपुर भिजवाया। वहां सुनीत सिंह, दयावती, उमेश, नीलम व अनिल को गंभीर हालत में चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक-परिचालक फरार हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें