फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई सड़क हादसा: पाली-शाहाबाद मार्ग पर पलटी डबल डेकर बस, 70 यात्री थे सवार...मची चीखपुकार, CHC भेजा

Wed, 15 May 2024 11:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

 Hardoi News: पाली-शाहाबाद मार्ग पर डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में 70 सवारियां बैठीं थी, लेकिन हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
hardoi road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें पलिया से 70 नेपाली लोगों को लेकर मुंबई जा रही डबल डेकर बस पाली-शाहाबाद मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा परेली गावं से आगे कुछ दूरी पर ददेउरा मोड़ के पास हुआ।

विज्ञापन

यहां पाली की ओर से तरबूज भरी ट्रैक्टर-ट्राली अचानक सामने आने से बस अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। बस पलटने से सवारियों में चीखपुकार मच गई। हालांकि, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी को शाहाबाद सीएचसी भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें