फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तडौरा और लमकन टीम ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रौरा गांव में चल रही पांडेय क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता में मंगलवार को खेल गए मैच में तडौरा और लमकन टीम ने अपने-अपने मैच में जीत दर्ज की।
विज्ञापन


सांडी क्षेत्र के रौरा गांव में चल रही पांडेय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को पहला मैच तडौरा और नया गांव टीम के बीच खेला गया। टॉस जीत कर तड़ौरा ने पहले बल्लेबाजी चुनी।
तडौरा टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 131 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नया गांव की टीम 13 ओवर में ही 105 रनों पर ढेर हो गई। तडौरा टीम ने 26 रनों से मैच जीत लिया। तडौरा टीम के सचिन ने पांच विकेट व 31 रनों के योगदान पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच गंजरी और लमकन टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गंजरी की पूरी टीम 14.3 ओवर में 100 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में लमकन टीम ने 14.3 ओवर में ही सात विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। लमकन ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। लमकन टीम के सौरभ का मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

अंपायरिंग आशीष पांडेय और विकास मिश्रा ने की। स्कोरिंग सौरभ पांडेय ने की। इस मौके पर हिमांशु पांडेय, आनंद सिंह, सुधीर पाठक, श्रीपाल, वासुदेव पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें