फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 6 दिन से लापता बच्चे को नहीं खोज पाई पुलिस, टुकड़ों में मिली लाश देख सिहर उठे लोग

Wed, 23 Oct 2024 09:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: शाहाबाद में लापता बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। पोस्टमार्टम के लिए शव के टुकड़े एकत्र कर भेजे गए।
विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी नीरज जादौन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह दिन से लापता बच्चे को पुलिस नहीं खोज पाई और बुधवार को उसका क्षत-विक्षत शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम के लिए भेजने को शव के टुकड़े एकत्र कर पहले पॉलीथिन और फिर कफन में रखे गए। पुलिस का दावा है कि हत्या के बाद शव गन्ने के खेत में फेंका गया होगा और मवेशियों ने नोच खाया। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खुलासे के लिए टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन


शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को 19 अक्तूबर को तहरीर दी थी। बताया कि 18 अक्तूबर की दोपहर उसका पुत्र (11) रात में गांव में ही खेलने गया था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने रात में तलाश की और कोई जानकारी न मिलने पर 19 अक्तूबर को पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर औपचारिकता पूरी कर ली। इसके बाद बुधवार दोपहर गांव निवासी एक शख्स बच्चे के घर से एक किलोमीटर दूर खेत में धान काट रहा था। पास के ही खेत में गन्ने की फसल थी।
विज्ञापन

खेत से बदबू आने पर उन्होंने ग्रामीणों को बताया। ग्रामीणों ने अंदर जाकर देखा तो बच्चे का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। लगभग 20 मीटर क्षेत्रफल में कहीं हाथ की हड्डी तो कहीं पैर की हड्डी पड़ी हुई थी। शरीर के ज्यादातर हिस्से से मांस गायब हो चुका था। शव मिलने की जानकारी पर एसपी नीरज कुमार जादौन मौके पर पहुंचे और जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने लिए।

 
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि शव काफी क्षत-विक्षत स्थिति में मिला है। घटना के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। परिजनों ने किसी से रंजिश की बात से इन्कार किया है। उधर, दूसरी ओर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि कुकर्म के बाद हत्या किए जाने के बिंदु पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें