फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: धारदार हथियार से सिर पर कई वार कर वृद्ध की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 14 Feb 2022 02:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले के मल्लावां थाना में कमरे में सो रहे वृद्ध की अज्ञात हमलावारों ने धारदार हथियार से सिर पर कई वार कर हत्या कर दी। रात में पत्नी ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। एसपी ने मौके पर पहुंचकर गहनता से छानबीन की और कोतवाल को जल्द हत्या के खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव गंजजलालाबाद निवासी शफीक उर्फ चंदा मिया (65) पुत्र मो. रफीक पत्नी परवीन के साथ गांव में रहते थे। उनका घर पुलिस चौकी के करीब सौ मीटर की दूरी पर हैं। उनके तीन बेटे परिवार के साथ लखनऊ में रहते हैं।

तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। पत्नी परवीन के अनुसार रविवार रात करीब 9 बजे शफीक खां भोजन करने के बाद कमरे में सो गए। जबकि वह दूसरे कमरे में सो गई। रात करीब 2 बजे वह लघुशंका के लिए उठीं तो घर का मुख्य दरवाजा खुला देखा।
विज्ञापन


जिसपर घर के अन्य कमरे देखे इसके बाद वह पति के कमरे में गईं। जंहा पर पति चारपाई पर खून से लथपथ पड़े थे। यह देखकर उनके होश उड़ गए। जिसपर उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। शोर शराबे की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग व पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। हत्या होने की जानकारी पर लोगों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें