फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Murder: साढ़े सात बिस्वा जमीन के लिए पिता की हत्या, बेटे ने सिर पर मारी थी ईंट…आरोपी फरार, जांच शुरू

Wed, 14 May 2025 09:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi Crime News: हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में जमीन के विवाद में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के चतरखा बरनई में बेटे ने साढ़े सात बिस्वा जमीन के लिए पिता की सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। चतरखा बरनई निवासी राजीव (50) राजमिस्त्री था। उसकी पहली पत्नी की मौत 25 साल पहले हो गई थी। पहली पत्नी से उसके दो पुत्र सिमरथ और सुखमन हैं।

विज्ञापन

सात साल पहले उसने झारखंड निवासी एक महिला से शादी कर ली थी। दूसरी पत्नी से भी उसके दो बेटे हैं । पिछले कुछ समय से सुकमन की शादी के लिए रिश्ते आ रहे थे ।ग्रामीणों के मुताबिक सुकमन अपने पिता राजीव से डेढ़ बीघा पैतृक भूमि में अपने हिस्से की साढ़े सात बिस्वा जमीन मांग रहा था। राजीव जमीन देने को राजी नहीं था।

विज्ञापन

आरोपी की तलाश में जुटी है पुलिस
इसको लेकर मंगलवार देर रात दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान सुकमन ने पास पड़ी ईंट से राजीव के सिर पर वार कर दिया। गंभीर हालत में उसे हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें