फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Murder: धारदार हथियार से किसान की हत्या, सिर और गर्दन पर वार, खेत में पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 12 Apr 2024 10:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: लोनार कोतवाली क्षेत्र में धारदार हथियारों से वार कर किसान की नृशंस हत्या कर दी गई। किसान का शव उसके ही खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में लोनार कोतवाली क्षेत्र के भदना गांव में किसान की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह किसान का शव उसके ही खेत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, भदना निवासी छोटकन्ने (36) खेती करता था। परिजनों के मुताबिक, रात में खाना खाने के बाद घर पर सोया था। पत्नी का दावा है कि रात 10 बजे तक वह घर में ही था, लेकिन उसके बाद किसी समय घर से चला गया। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव उसके ही खेत में पड़ा देखा।
धारदार हथियारों से वार किए जाने के निशान मिले
इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह , हरपालपुर सीओ आरपी सिंह और लोनार कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। धारदार हथियारों से सिर, कान के पीछे और गर्दन पर वार किए जाने के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें