फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: पति के साथ जा रही महिला के बाइक सवारों ने झाले नोचे, मजदूरों ने दौड़ाकर एक आरोपी को पकड़ा

Tue, 19 May 2026 11:58 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
पकड़ा गया बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांडी रोड पर चचरापुर के पास बाइक सवार दंपति को दूसरी बाइक से आए दो बदमाशों ने रोक लिया। महिला के कान से सोने के झाले नोच कर भाग रहे बाइक सवारों में से एक को वहां से गुजर रहे मजदूरों ने पकड़ लिया। पकड़े गए शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


सांडी थाना क्षेत्र के चचरापुर निवासी रविकांत मिश्रा उर्फ प्रभाकर की ससुराल पिहानी कोतवाली क्षेत्र के भेरिया गांव में है। रविकांत के साले संतराम का निधन मंगलवार को हो गया था ।उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर रविकांत अपनी पत्नी शांति मिश्रा के साथ बाइक से मंगलवार रात वापस गांव जा रहे थे। सांडी थाना क्षेत्र में चचरापुर मोड के पास बाइक पर सवार होकर आए दो लोगों में से एक ने शांति के कान से झाले नोच  लिए। शांति ने शोर मचाया तो वहां से गुजर रहे दो मजदूरों ने बदमाशों को दौड़ा लिया। इनमें से एक को पकड़ लिया जबकि दूसरा भाग निकला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों ने पकड़े गए शातिर को मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें