फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डीएलएड परीक्षा में 14 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा में 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी चारों केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन

विभिन्न विद्यालयों में डीएलएड का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों की चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है। शहर के गंगा देवी इंटर कॉलेज , सनातन धर्म इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज टड़ियावां व लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा हुई। गंगा देवी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 290 में 277, सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 478 में 471, राजकीय इंटर कॉलेज टड़ियावां में 379 में 375 और लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में 211 में 210 प्रशिक्षणार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी, प्रवेश पत्र, आईडी देखकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षाएं संपन्न हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें