फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: करंट लगने से विवाहिता की मौत, बचाने आई मां और भाई झुलसे, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Tue, 11 Aug 2026 09:33 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सुकांती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में निर्माणाधीन मकान में हो रहे प्लास्टर पर पानी का छिड़काव करते समय मंगलवार शाम महिला को करंट लग गया। उसे बचाने दौड़ी मां और भाई को भी करंट लग गया। महिला को सुरसा सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि मां और भाई को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


लोनार कोतवाली क्षेत्र के मलबा निवासी सुकांती (42) पिछले आठ साल से अपने मायके सुरसा थाना क्षेत्र के नेवादा में रह रही थी। उनके पुत्र आशीष कुमार ने बताया कि पिता की मौत के बाद से मां ननिहाल में रहने लगी थीं। नेवादा में उसका मकान बन रहा है। इस पर प्लास्टर हुआ था। प्लास्टर पर पानी का छिड़काव करते समय वायरिंग में किसी तरह पानी पहुंच गया और सुकांती को करंट लग गया। वह चिल्लाने लगी तो उसे बचाने के लिए उसकी मां प्रेमावती (60) और भाई रमाकांत (18) को भी करंट लग गया। तीनों को सीएचसी सुरसा ले जाया गया। यहां सुकांती को मृत घोषित कर दिया गया। थानाध्यक्ष सुरसा विश्वास शर्मा ने बताया कि करंट लगने से घटना हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें