फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट, पंचायत राज मंत्री राजभर पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

Tue, 11 Aug 2026 09:26 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
कोतवाल संजय त्यागी से शिकायत करते सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर के खिलाफ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। सीमा राजभर पर सोशल मीडिया में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर के साथ ही पार्टी की महिला नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है।

विज्ञापन


प्राथमिकी में सुभासपा नेता सुनील अर्कवंशी ने बताया कि बीते 20 जुलाई को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की छवि खराब करने की कोशिश की गई। इसके पहले भी सीमा राजभर 15 जुलाई, 12 मई और छह जून को डिजिटल प्लेटफार्म पर सुभासपा नेताओं के खिलाफ अमर्यादित और भ्रामक सामग्री प्रसारित कर चुकी हैं। उन्होंने पूरे मामले को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि सीमा राजभर के खिलाफ शहर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें