फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: आरोपी से सांठगांठ में दरोगा निलंबित, दो दिन में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई से महकमे में खलबली

Sun, 26 Sep 2021 07:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

एसपी ने बताया कि किसी भी मामले में विवेचना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर पुलिसकर्मी की संलिप्तता किसी गलत मंशा से किए गए कार्य में पाई गई, तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहलाकर ले जाने वाले आरोपी से सांठगांठ कर विवेचना में लापरवाही करने पर दरोगा सोनू कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी अजय कुमार ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


दो दिन में निलंबन की इस दूसरी कार्रवाई से पूरे महकमे में खलबली मच गई है। महकमे से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक लगभग चार माह पहले अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवक किशोरी को बहलाकर साथ ले गया था। मामले की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

मामले की विवेचना दरोगा सोनू कुमार को दी गई थी। हाल ही में किशोरी को खोज लिया गया था। लेकिन, मामले की विवेचना शुरुआत से ही गंभीरता से न किए जाने की शिकायत एसपी अजय कुमार को मिली थी। इस पर एसपी अजय कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव को प्रकरण की जांच सौंपी थी।
विज्ञापन


शनिवार रात अपर पुलिस अधीक्षक ने रिपोर्ट एसपी को सौंप दी। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में विवेचक सोनू कुमार को लापरवाही करने का दोषी पाया गया है। साथ ही आरोपी के साथ सांठगांठ होने की भी पुष्टि हुई है।

एसपी अजय कुमार ने जांच रिपोर्ट के आधार पर सोनू कुमार को निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी मामले में विवेचना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर पुलिसकर्मी की संलिप्तता किसी गलत मंशा से किए गए कार्य में पाई गई, तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें