फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: मां संग सड़क पार कर रही मासूम को डंपर ने रौंदा, बच्ची की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 20 Nov 2021 11:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

हरदोई जिले में सड़क हादसे में मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र में बिल्हौर-कटरा मार्ग पर लछनपुरवा गांव के पास शनिवार की शाम मां के साथ सड़क पार कर रही पांच साल की बच्ची को मौरंग भरे डंपर ने रौंद दिया। हादसे के बाद भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने दबोचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम लछनपुरवा निवासी बृजपाल की बेटी गौरी (5) शनिवार की शाम मां सीमा के साथ गांव के सामने बिल्हौर-कटरा मार्ग पार कर रही थी। इसी दौरान हरपालपुर की ओर से आ रहे मौरंग भरे डंपर ने रौंद दिया।

सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भागने का प्रयास कर रहे चालक को दबोच लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। गौरी भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गंगा प्रसाद यादव ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर डंपर को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें