फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: बाइक सवार को बचाने में ई-रिक्शा पलटा, एक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Mon, 10 Jun 2024 05:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार को बचाने में ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में एक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
गिरीश चन्द्र की फाइल फोटो व घटना के बाद बिलखती पत्नी गुड्डी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार को बचाने में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में ई-रिक्शे में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। संडीला कोतवाली क्षेत्र के फरेंदा निवासी गिरीशचंद्र (50) अपनी पत्नी गुड्डी देवी समेत परिवार के नौ लोगों के साथ ननिहाल बघौली थाना क्षेत्र के सौतेरा मठिया जा रहे थे। कछौना में एक ई-रिक्शा बुक किया। सुन्नी गांव के पास एक बाइक सवार अचानक सामने आ गया।

विज्ञापन


उसे बचने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार सभी लोग नीचे दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी कछौना पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने गिरीशचंद्र को मृत घोषित कर दिया। मिश्रीलाल और उनकी पत्नी को सीएचसी में भर्ती किया गया है। सीएचसी प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ बघौली विनोद कुमार द्विवेदी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें