उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बेटे ने रिश्तो का कत्ल कर खूनी वारदात को अंजाम दिया, शराब के लती बेटे ने अपने पिता की ईंटों से कूंचकर हत्या कर दी। मामला देहात कोतवाली क्षेत्र पूरा बहादुर गांव की है। ग्राम पूराबहादुर में शुक्रवार सुबह मजदूरी के रुपये मांगने से नाराज बेटे ने ईंट से सिर कूंचकर पिता की हत्या कर दी।
घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है। ग्राम पूराबहादुर निवासी राधेश्याम पांडेय (70) पत्नी श्रीदेवी और दो पुत्रों नीरज उर्फ नैमिष व नन्हें के साथ रहता था। शराब की लत के कारण राधेश्याम खेती की सारी जमीन बेच चुका था।