फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: नशेबाजों ने की फायरिंग, दुकानदार की मौत, मुर्गा देने से मना करने पर उतारा गुस्सा

Wed, 29 Dec 2021 11:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

हरदोई में दुकानदार की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र के सदर बाजार में बुधवार रात मुर्गा न देने पर नशे में धुत तीन लोगों ने दुकानदार भाइयों से मारपीट कर फायरिंग कर दी। एक दुकानदार पेट में गोली लगने से घायल हो गया। देर शाम अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे लोगों ने तीन हमलावरों में से दो को दबोच लिया। आरोपी मामा-भांजे को पुलिस के हवाले कर दिया। क्षेत्र के औलादगंज निवासी शवील की सदर बाजार में मुर्गा की दुकान है। शवील और उसका भाई हरवीज बुधवार रात दुकान बंद कर घर जा रहे थे।

नशे में धुत तीन लोग उनके पास पहुंचे और मुर्गा देने के लिए कहा। शवील ने दुकान बंद होने की बात कहकर मना कर दिया। इस पर नशेबाजों ने दोनों भाइयों की पिटाई की। उसके बाद तमंचों से ताबड़तोड़ 12-13 राउंड फायरिंग की। इसमें एक गोली शवील के पेट में लगी और खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन


गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जुट गए। भीड़ ने वारदात को अंजाम देकर भाग रहे दो लोगों को दबोच लिया। दोनों को ईंट-पत्थरों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने नशेबाजों को हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों के पास से पुलिस को तमंचे व भारी संख्या में कारतूस मिले हैं। घायल शवील की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। देर शाम उसकी मौत हो गई। पकड़े गए आरोपियों के नाम क्षेत्र के ऊंचा टीला निवासी वीरपाल और उसका मामा सुनील हैं। सुनील शाहजहांपुर के हुल्लापुर का रहने वाला है। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें