फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: सुबह टहलने निकले चिकित्सक की हादसे में मौत, वाहन की टक्कर से क्षत-विक्षत हो गया था शरीर

Thu, 02 May 2024 05:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: सुबह टहलने निकले चिकित्सक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
संजय कुमार की फाइल फोटो व रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में सुबह टहलने निकले चिकित्सक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि चिकित्सक का शरीर क्षत-विक्षत हो गया। कोतवाली बिलग्राम के बिलग्राम-सांडी रोड पर कुतलूपुर मोड़ के पास एक वाहन ने मोहल्ला कासूपेट निवासी डॉ. संजय कुमार राठौर उर्फ द्वारिका प्रसाद को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। परिजनों ने बताया कि डॉ. संजय चिकित्सक के अतिरिक्त बीमा एजेंट भी थे।

विज्ञापन


बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे डॉ. संजय रोज की भांति टहलने निकले थे। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर कुतलूपुर के पास किसी वाहन ने टक्कर मारी दी। इससे मौके पर ही डॉ. संजय की मौत हो गई। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। डॉ. संजय के एक बेटी, एक बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें