फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: मुकदमे से नाम निकालने को मांगे 80 हजार, एसपी ने किया लाइन हाजिर

Sat, 29 Jun 2024 09:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में मुकदमे से नाम निकालने के नाम पर 80 हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। एसपी ने उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुकदमे से नाम निकालने के नाम पर 80 हजार रुपये मांगे जाने के आरोप में एसपी ने सांडी थाने में तैनात उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है। लाइन हाजिर किए गए उपनिरीक्षक अैर पीड़ित के बीच हुई बाीचतीत का ऑडियो मिलने पर कार्रवाई की गई है। सांडी थाने में तैनात रहे उपनिरीक्षक प्रताप सिंह के पास शराब बरामदगी से जुड़े एक मामले की विवेचना थी।
विज्ञापन


इसी मामले में नामजद एक शख्स का नाम निकालने को लेकर हुई बातचीत की रिकॉडिँग एसपी केसी गोस्वामी को मिली थी। इस रिकॉडिंग के मुताबिक उपनिरीक्षक नाम निकालने के लिए 80 हजार रुपये की मांग कर रहा था, जबकि आरोपी किसी तरह बीस हजार रुपये दे देने की बात कह रहा था। मामले की जानकारी होने पर एसपी केसी गोस्वामी ने प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच करने के निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक को दिए हैं।
विज्ञापन

गजब, एसओ को पता ही नहीं क्या हुआ
सांडी के थानाध्यक्ष छोटेलाल से जब प्रताप सिंह और संबंधित मामले के बारे में जानकारी की गई तो थानाध्यक्ष ने चौकाने वाला जवाब दिया। थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि प्रताप सिंह का मोबाइल स्विच ऑफ है और हमको पता ही नहीं है कि किस मामले में उन पर कार्रवाई हुई है। प्रताप सिंह का मोबाइल ऑन हो तभी हमें कुछ पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें