फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: अज्ञात बाइक की टक्कर से कांवड़िए की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 25 Jul 2022 03:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी में कन्नौज-बिलग्राम मार्ग पर बाइक की टक्कर से कांवड़िए की मौत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रामजी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज-बिलग्राम मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र में बाइक की टक्कर से कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह ही पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


हरदोई जनपद के माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर वासुदेव निवासी रामजी (15) कक्षा आठ का छात्र था। रविवार रात गांव के ही पवन कुमार और कुलदीप के साथ बाइक से कांवड़ लेकर कन्नौज के मेंहदीघाट गया था। पुल के पहले ही बाइक खड़ी कर तीनों कन्नौज मार्ग पर पैदल ही जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने रामजी को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से रामजी सिर के बल सड़क पर गिर गया। आनन-फानन स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में रात लगभग 12 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कांवड़िए की मौत की जानकारी पर पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गए।
विज्ञापन


डीएम की अनुमति से परिजनों के आने पर सोमवार सुबह ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मृतक के साथ आए कुलदीप की तहरीर पर बाइक के पंजीकरण संख्या के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें