फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे ने छीनीं खुशियां: पिता के साथ कांवड़ लेने गए मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Sat, 08 Aug 2026 09:24 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। कांवड़ लेने गए मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में कन्नौज मार्ग पर ट्रैक्टर से गिरा कावड़िये का बेटा ट्रॉली के पहिए से कुचल गया। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के डहर निवासी राम लखन खेती करते हैं। उनके गांव से दो ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर तकरीबन 45 लोग कावड़ लेने मेहंदी घाट आए थे। राम लखन के साथ उनका पुत्र हैप्पी (6) भी आया था।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम चार बजे गांव से निकले लोग कांवड़ लेने के बाद शनिवार शाम वापस जा रहे थे। कन्नौज मार्ग पर जलालपुर विद्युत उपकेंद्र के पास हैप्पी ट्रैक्टर से गिर गया और ट्राली की चपेट में जाकर कुचल गया। पुलिस ने अपने वाहन से हैप्पी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाल बिलग्राम विजय कुमार ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर चला गया था। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें