फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: भाजपा के लापता बूथ अध्यक्ष का शव मिलने का मामला, शाहाबाद कोतवाल और विवेचक निलंबित, पढ़ें मामला

Sat, 30 Aug 2025 11:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: भाजपा के लापता बूथ अध्यक्ष का शव मिलने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की है। इसके तहत शाहाबाद कोतवाल और विवेचक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में भाजपा के लापता बूथ अध्यक्ष का शव तालाब में मिलने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाया है। मामले की विवेचना में लापरवाही पर शाहाबाद कोतवाल उमेश त्रिपाठी और विवेचक राकेश यादव को एसपी नीरज कुमार जादौन ने निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

शुक्रवार को शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने कोतवाल का कॉलर खींच लिया था। इस पर कोतवाल ने भी सख्त तेवर दिखाए थे। इसका वीडियो वायरल हो गया था। माना जा रहा है कि वायरल वीडियो के आधार पर एसपी ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें